फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में हुआ जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का सम्मान

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। पहाड़ की संस्कृति व ढोल दमाऊ को देश विदेश में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का मंगलवार को मसूरी में संस्कृतिकर्मियों एवं लोक कलाकारों ने सम्मान किया। किताबघर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रीतम भरतवाण ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति के लिए मेरा जीवन पूरी तरह से समर्पित है। मेरे लिए यह सुखद अनुभूति का पल है कि मेरे शहर व गृह क्षेत्र में मुझे हमेशा से ही सम्मान मिला है। पद्मश्री भरतवाण ने कहा कि पहाड़ के लोक गीतों की अनवरत यात्रा जारी रहेगी, साथ ही पहाड़ के ढोल दमाऊ, जागर और लोकगीतों को जिंदा रखने लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, लोक गायिका मीना राणा ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने संयुक्तरूप से जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को शाल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में एएमपीसी अध्यक्ष सूरत सिंह रावत खरकाई, ट्रेडर्स महासचिव जगजीत कुकरेजा, मुकेश लाल, गायक जितेंद्र पंवार, संजय कुमोला, संचालनकर्ता अनिल गोदियाल, गंभीर ज्याडा, मीरा सकलानी, अनिता पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें