फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आड़े तिरछे खड़े वाहनों से लगा जाम, दिन भर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शहरवासियों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को डाकपत्थर चौक से मंडी चौक तक आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से दिनभर जाम में वाहन रेंगते रहे। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जाम खुलवाने के लिए वहां कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।

विकासनगर न सिर्फ आसपास क्षेत्र के गांवों का बल्कि पूरे जौनसार बावर का मुख्य बाजार है। हर रोज यहां बड़ी संख्या में दूरदराज से लोग रोजमर्रा के कामकाज के लिए आते हैं। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से पालिका क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ ही दूरदराज से आए व्यापारियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यात्री वाहनों को भी घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। बावजूद इसके जाम की समस्या के प्रति नगर पालिका, पुलिस और स्थानीय प्रशासन आंखे मूंदे हुए है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर ही आड़े तिरछे वाहन खड़े रहते हैं। मंगलवार को भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कॉलेज रोड, सिनेमा गली, 28 फीट रोड, पहाड़ी गली, पंडित देवदत्त मार्ग व अस्पताल रोड आदि पर भी जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ऐसे दूर हो सकती है समस्या
नगर क्षेत्र में चार से पांच रेहड़ी बाजार एवं जगह-जगह इतनी ही पार्किंग की व्यवस्था की जाए, तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा बाजार में आड़े तिरछे खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई जरूरी है, जिससे आड़े तिरछे वाहन खड़े होने पर प्रतिबंध लग सके।

नगर पालिका ने 28 फीट रोड पर पार्किंग की व्यवस्था शुरू की थी, लेकिन कोई वहां वाहन पार्क ही नहीं करता। इसके अलावा हमने गीता भवन के सामने सोसायटी की जमीन को पार्किंग के लिए चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। लेकिन, अभी तक जमीन पालिका को हस्तांतरित नहीं हुई।
- बीएल आर्य, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका विकासनगर

बाजार में आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से आए दिन जाम लग रहा है, जिससे न सिर्फ स्थानीय दुकानदारों को, बल्कि वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- राजकुमार जैन, सामाजिक कार्यकर्ता

पुलिस और पालिका प्रशासन का ट्रैफिक की समस्या पर कोई ध्यान नहीं है। स्थिति यह है कि अस्पताल रोड और सिनेमा गली आदि स्थानों से कई बार वाहन नहीं निकल पाते। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

- रोमी बजाज, स्थानीय व्यापारी

शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर इस पर विचार किया जाएगा कि समस्या का कैसे समाधान हो।
- कौस्तुब मिश्र, एसडीएम विकासनगर

नगर क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों को पार्क नहीं करने दिया जाएगा। यदि किसी वाहन को सामान चढ़ाना या उतारना है, तो उसे इसके लिए मंडी में वाहन को खड़ाकर उसे इसके लिए आधे से एक घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, यात्री वाहनों के लिए भी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। चुनाव के बाद से शहर में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
- भूपेंद्र सिंह धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकासनगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें