फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक शिलालेख मार्ग पर सफर करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


कालसी। पुरातत्व विभाग की लापरवाही के चलते ऐतिहासिक अशोक शिलालेख मार्ग पर सफर करना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग पर लगे पत्थर उखड़ चुके हैं, जिससे छोटे वाहन और दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों की ओर से पुरातत्व विभाग से कई बार मार्ग के सुधारीकरण की मांग की गई, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उल्लेखनीय है कि कालसी स्थित अशोक शिलालेख के रखरखाव की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की है। कालसी बाजार से एक किमी की दूरी पर ऐतिहासिक महत्व के इस शिलालेख तक जाने के लिए पुरातत्व विभाग ने मार्ग का निर्माण किया है। मार्ग के आधे हिस्से को पत्थरों से बनाया गया है, लेकिन सुधारीकरण नहीं होने से यहां लगे पत्थर उखड़ चुके हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक गिरकर कई बार चोटिल हो चुके हैं। इस शिलालेख के भ्रमण के लिए हर रोज स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ ही पुरातत्वविद, शोधार्थी, इतिहासकार और बौद्ध पर्यटक आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रवीन कुमार, स्वराज सिंह, प्रमोद सिंह, जवाहर सिंह, रमेश चंद्र, सौरभ कुमार, अजय, मानकचंद ने बताया कि अशोक शिलालेख मार्ग का पिछले एक दशक से सुधारीकरण नहीं हुआ है, जिससे मार्ग पर लगे अधिकांश पत्थर टूट गए हैं। पत्थरों के टूटने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। उधर, संरक्षक सहायक पुरातत्व विभाग मुदस्सर अली ने बताया कि मार्ग सुधारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें