फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सहसपुर में किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था और आचार संहिता का पालन कराए जाने को लेकर सहसपुर पुलिस ने पीएसी और सीआरपीएफ जवानों के साथ सहसपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता का पालन करने की अपील की।

सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को सहसपुर, टीचर्स कॉलोनी, लक्ष्मीपुर, चांदचक, शंकरपुर, छोटा रामपुर, बड़ा रामपुर, सेलाकुई और खुशहालपुर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में एक कंपनी सीआरपीएफ और दो प्लाटून पीएसी के साथ ही स्थानीय पुलिस फोर्स मौजूद रहा। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च में लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च करने वालों में सहायक कमांडेंट राधाकृष्णन, उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर में दो और पोलिंग बूथ बढ़े
लोकसभा चुनाव को लेकर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस बार पोलिंग बूथों की संख्या 138 से बढ़कर 140 हो गई है। तहसीलदार प्रकाश शाह के मुताबिक ऐसे बूथ जहां 12 सौ से अधिक मतदाता हैं, वहां अतिरिक्त बूथ बनाए गए हैं। इस बार भीमावाला और बरोटीवाला दो बूथ बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी बूथों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें