फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने परिकर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के सुद्धोवाला स्थित आवास पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और गोवा के मुखिया के तौर पर कार्य करने के बावजूद परिकर ने सादगी भरा जीवन व्यतीत किया।
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि वर्तमान दौर की राजनीति में मनोहर परिकर सादगी की प्रतिमूर्ति के तौर पर याद किए जाएंगे। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि परिकर जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक पैदा होता है। विधायक ने कार्यकर्ताओं को मनोहर परिकर के जीवन से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा कि राजनैतिक दल से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य समाज और राष्ट्र की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्सवाण, वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशपाल नेगी, हरीश चौहान, सतपाल सिंह बुटोला, ताराचंद, गोविंद सिंह गुसाईं, कै. हयात सिंह, अजय टांक, संदेश, अरविंद सोलंकी, सुरेश सिंह चौधरी, महेंद्र, सुखवीर बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें