फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल कर्मियों पर नदारद रहने का आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

कालसी। नवक्रांति संगठन कार्यकर्ताओं ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नागथात में तैनात चिकित्सक सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मी पर नदारद रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा उत्तराखंड के चेयरमैन डीके शर्मा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के सलाहकार गंभीर चौहान ने बताया कि नागथात आयुर्वेदिक अस्पताल जौनसार बावर परगने के चार दर्जन गांवों की दस हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराता है। इसके बावजूद अस्पताल में तैनात चिकित्सक को राजभवन से संबद्ध कर दिया गया है जबकि संविदा कर्मी भी लंबे समय से नदारद है। इसके चलते ग्रामीणों को उपचार के लिए 50 किमी दूर कालसी जाना पड़ रहा है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों को शीघ्र अस्पताल में तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सरदार सिंह चौहान, धारिया नेगी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें