फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डागुरा में सड़क न पहुंचने से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। डागुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मोटर मार्ग नहीं बनने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के सभी गांवों के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से नाराज हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कई बार आश्वासन के बावजूद किसी ने क्षेत्र की सुध नहीं ली। इससे क्षेत्र के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत डागुरा के अंतर्गत चार गांव कोकठी, मरलोउ, बडोडा और डागुरा आते हैं। साथ ही बताया कि ग्रामीण काफी समय से डागुरा ग्राम पंचायत में मोटर मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन, ग्रामीणों को शासन, प्रशासन की ओर से मार्ग निर्माण के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। डागुरा के ग्राम प्रधान ने कहा कि सड़क मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को दो किमी से अधिक दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। यदि शीघ्र मांगे नहीं मानीं, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चकराता की एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के इन सभी गांवों के ग्राम प्रधानों को सोमवार को कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया गया है। इस दौरान जिस क्षेत्र की जो समस्या होगी उसका प्रमुखता से निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें