ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मसूरी। राहुल गांधी की रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा करने वाली कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने के बाद भी मात्र 13-14 हजार लोग ही जुटा पाई। इससे साबित होता है कि उत्तराखंड में कांग्रेस का जनाधार शून्य है। ये बातें मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहीं।
एक कार्यक्रम शामिल होने मसूरी में पहुंचे विधायक जोशी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए राहुल शहीदों के घर गए। उन्होंने कहा कि यदि राहुल को इतनी ही पीड़ा थी तो घटना के एक दो दिन बाद भी वह परिजनों से मिलने जा सकते थे। वहीं, मनीष खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने पर जोशी ने कहा कि भाजपा में बड़े चेहरों की कमी नहीं है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव एक तरफा भाजपा के पाले में हो गया है। इससे पूर्व विधायक जोशी ने मसूरी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, राकेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, मीरा सकलानी, पुष्पा पडियार, नर्मदा नेगी, शशि रावत, बादल प्रकाश, धरमपाल पंवार आदि मौजूद रहे।