फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों में भी जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही प्रशासन अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में भी जुट गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले निर्देंशों के अनुसार शुक्रवार से तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बीएस झिंक्वाण ने बताया कि शनिवार तक क्षेत्र पंचायतवार नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जबकि, 15 जून को निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन ने लोकसभा के साथ ही पंचायत चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। बीडीओ ने बताया कि कार्मिकों की नियुक्ति के बाद 22 मार्च से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि, 27 मार्च से आठ अप्रैल तक कर्मचारी घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। 25 मई से निर्वाचक नामावली में प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच कर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें