ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से फतेहपुर में आयोजित 30 दिवसीय स्वरोजगार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर के समापन पर 26 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहीं महिला उद्यमी ममता राणा ने कहा कि समाज के समावेशी विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसके लिए समाज की शिक्षित महिलाओं को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने को प्रेरित करना चाहिए। ओबीआरसेटी के प्रबंध निदेशक ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन विकास योजनाओं व आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने में महिलाओं की हिस्सेदारी कम है।
महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होना जरूरी है। 30 दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय युवतियों को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अरुणा, सुनीता सिंघल, सरदार सिंह, लक्ष्मी, नीलम, पायल, संतोषी, शिवानी, रितु, मंजू, अनीता, पुष्पा, सोनी, दीपा, मोहिनी, मोनिका, कविता, अनीता, सोनम, दीक्षा, नेहा, मधु, गुंजन, तानिया, पानो, मीना आदि मौजूद रहे।