फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने दिया सामाजिक कुरीतियां मिटाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। कॉलेज के मुख्य बाजार स्थित पुराने परिसर में आयोजित समापन सामरोह में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने स्वयंसेवकों को शिविर में किए गए कार्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। साथ ही साथ समाज को नई ऊर्जा व दिशा देने में अपना सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी रघुवीर सिंह राणा ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि मेजर एसके बिश्नोई ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूलभूत उद्देश्यों को बताने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान नीरज वर्मा, मनीष राणा, मनीषा शर्मा, मीरा शर्मा, रेनू, महिपाल सिंह, बृजेश कुमार, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें