फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी डॉ. अपूर्वा सिंह ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन और राजस्वकर्मियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में विषम भौगोलिक स्थानों पर बने मतदान केंद्रों में बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा विकसित करने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

साथ ही मतदान स्थलों की सड़क मार्ग से दूरी का आकलन कर मतदान टीम के पहुंचने और आवास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्वकर्मियों को दिए। एसडीएम ने मतदान से पूर्व ग्रामीणों के लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और सीमांत क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए। एसडीएम ने राजस्वकर्मियों को अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणी के मतदान स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार एसपी उनियाल, तहसीलदार त्यूनी केडी जोशी, थानाध्यक्ष कालसी विपिन बहुगुणा, दारोगा संदीप पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें