फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने लगाया महाविद्यालय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में विभिन्न विषयों के संचालन और अन्य मांगों को लेकर छात्रों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
छात्रसंघ की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त प्राध्यापक तैनात नहीं किए जा रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही अन्य संसाधन भी मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। लाइब्रेरी में किताबों की कमी के साथ ही लाइब्रेरियन की नियुक्ति भी नहीं की गई है। स्नातक स्तर पर भूगोल, समाजशास्त्र विषय के संचालन की मांग महाविद्यालय के स्थापनाकाल से ही की जा रही है। स्नातकोत्तर कक्षाओं में जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के विषयों का संचालन भी नहीं हो रहा है। इसके चलते छात्रों को पसंदीदा विषयों में उच्च शिक्षा लेने के अवसर नहीं मिल रहे हैं। कहा कि समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक शासन और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में अवनीश नौटियाल, अभिषेक राजा, ऋषभ सैनी, शिवम चौहान, प्रिंस राणा, अभिनव सैनी, मनीष शर्मा, शुभम आदि शामिल रहे। उधर, प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने कहा कि शासन स्तर पर छात्रों की समस्याएं बता दी गईं हैं। शासन से कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें