फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगडंडी पर जान जोखिम में डाल सफर कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की अनदेखी चापनू और अमराहा के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। तीन माह पूर्व कालसी-चकराता मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान चापनू और अमराहा गांव जाने वाला मार्ग ध्वस्त हो गया था। इससे ग्रामीणों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग से मार्ग निर्माण कराने की मांग की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने खुद ही पगडंडी का निर्माण किया है। अब इसी पगडंडी पर हर रोज ग्रामीण जान जोखिम में डालकर दैनिक उपयोग का सामान पीठ पर लादकर घर तक पहुंचा रहे हैं। जबकि, इंटर कॉलेज साहिया में पढ़ने वाले छात्रों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश, प्रदीप, रंगेलाल, शशकू ने बताया कि लोनिवि से कई बार मार्ग निर्माण की गुहार लगाई गई। बावजूद इसके पैदल रास्ते के निर्माण की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र मार्ग निर्माण करने की मांग की है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को मार्ग निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग चौड़ीकरण कार्य पूरा होते ही पैदल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें