फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवास पर कोठा पहुंची विजट महाराज की देव छड़ी, डोरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चूड़ेश्वर सहरोय मंदिर से विजट महाराज की देव छड़ी और देव डोरिया रविवार को एक दिन के प्रवास पर जौनसार बावर के कोठा गांव पहुंचीं। देव छड़ी के गांव पहुंचने पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने माथा टेक कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

बता दें कि जौनसार बावर में मन्नत पूूरी होने पर देव पालकी, देव छड़ी और देव डोरिया घर पर आमंत्रित करने की परंपरा है। इसी के तहत कोठा निवासी नारायण सिंह ने रविवार को एक दिन के प्रवास पर देव छड़ी और देव डोरिया को घर पर आमंत्रित किया। नारायण सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने चूड़ेश्वर मंदिर में मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर देव छड़ी को घर पर आमंत्रित किया गया। देव दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद रात्रि जागरण किया जाएगा। जागरण के दौरान भजन कीर्तन के साथ ही स्थानीय लोकगीतों का भी दौर चलेगा। सोमवार सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद देव छड़ी को मूल मंदिर के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान आनंद सिंह, कल सिंह, दीवान सिंह, वीर सिंह, जालम सिंह, दौलत सिंह, पं. कृपाराम शर्मा, कुंवर सिंह, मंगतराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें