ब्यूूरो/अमर उजाला, चकराता
रेड रिबन क्लब की ओर से गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को हुआ। संगोष्ठी के अंतिम दिन छात्रों और प्राध्यापकों ने ‘21वीं सदी में युवाओं की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि 21वीं सदी युवाओं की सदी है। लिहाजा भारत को विश्व शक्ति बनाने में युवा शक्ति अहम भूमिका अदा करेगी। कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख बढ़ी है। युवाओं से पूरे देश को आशा है कि वह क्षेत्रवाद, जातिवाद से ऊपर उठ कर राष्ट्र की तरक्की में योगदान देंगे। संगोष्ठी के दौरान छात्रों ने भी अपने विचार रखे। छात्रों ने महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में समान अवसर मुहैया कराने के लिए समाज की मानसिकता में परिवर्तन लाने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, नरेश चौहान, देशराज सिंह, मनीष, अंकुर, विनोद, कल्पना, पिंकी, मोनिका, अनीषा, रिंकी, नीरज, नेहा, स्मिता, अलीशा, पूजा, पूनम आदि मौजूद रहे।