फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

स्नातक स्तर पर भूगोल, कला, समाजशास्त्र विषय का संचालन शुरू करने की मांग पर अमल नहीं होने से नाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के छात्रों ने शुक्रवार को भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष समीर अंसारी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन सहित प्रदेश सरकार से लंबे समय से छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है। लेकिन, जिम्मेदार छात्रों की समस्या को अनसुना कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा महाविद्यालय प्रशासन से स्नातक स्तर पर भूगोल, कला, समाजशास्त्र विषय का संचालन शुरू करने, स्नातकोत्तर स्तर पर जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय का संचालन की मांग कई वर्षों से की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि स्नातक कक्षाओं के साथ ही एम कॉम में सीटें बढ़ाने, एलएलबी व एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग पर भी अमल नहीं हुआ है। महाविद्यालय में प्राध्यापकों की कमी भी बनी हुई है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। लाइब्रेरियन की नियुक्ति नहीं होने से लाइब्रेरी का संचालन भी विधिवत नहीं होता। छात्रों के हित की सभी मांगों पर महाविद्यालय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। छात्रों ने चेताया कि सभी समस्याओं के निराकरण को शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर क्रमिक अनशन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में निर्दोष चौधरी, साहिल खान, सनोवर, सूरज, फरमान, रविंद्र, सलमान गौड़, अब्दुल्ला, राशी शर्मा, नित्या, दीपांश, अमन, साजन आदि शामिल रहे।
---
प्राचार्य कक्ष के बाहर अनशन जारी
विकासनगर। छात्र समस्याओं की निकारण की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्राचार्य कक्ष के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों ने शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। छात्रसंघ की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र समस्याओं को लेकर गैर जिम्मेदाराना रुख अख्तियार कर रहा है। इसका खामियाजा हजारों छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर पछवादून सहित जौनसार-बावर, उत्तरकाशी, टिहरी और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले, उत्तर प्रदेश की बेहट तहसील का प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान है। इसके बावजूद यहां छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के प्रति शासन प्रशासन संवेदनशील नहीं है। कहा कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। इस दौरान छात्रसंघ महासचिव अर्चना चौहान, प्रशांत कश्यप, भाग्यश्री, सलमान, विवेक बिजल्वाण, कविता चौहान, जैस्मिन, वंदना, आदर्श डोगरा, अर्चना चौधरी, अवनीश नौटियाल, प्रिंस राणा, राहुल कुमार, अभिनव, सजल, संदीप कंडवाल, निशांत सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
शासन और विश्वविद्यालय को छात्रों की मांगों से संबंधित प्रस्ताव भेजे गए हैं। मांगों पर उचित कार्रवाई का इंतजार है। साथ ही परीक्षाओं का समय नजदीक होने के चलते छात्रों से भी आंदोलन समाप्त करने की अपील की जा रही है।
- डॉ. केएल बिष्ट, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें