फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों और शिक्षकों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

हरबर्टपुर स्थित बीडीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नवनीत बिजल्वाण ने कहा कि अपनी ऊर्जा का प्रयोग समाज व राष्ट्र के विकास कार्यों में लगाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। इसके लिए जरूरी नहीं कि सुरक्षा बलों में ही शामिल हुआ जाए। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक भाईचार व एकता बनाए रखने के लिए सकारात्मक प्रयास करना भी राष्ट्र सेवा ही है। कहा कि सीमाओं की रक्षा देश के सैनिक कर रहे हैं, लेकिन समाज की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। इसके लिए जरूरी है कि समाज में एकता बनी रहे। समाजिक एकता से ही राष्ट्रीय अखंडता कायम रहेगी। उन्होंने छात्रों को जाति, धर्म, संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर सामाजिक सहभागिता की भावना पैदा करने की सलाह दी। इस दौरान जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने सीनियर को विदाई दी। शिक्षिका रंजीता सिंह ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। समारोह के समापन पर भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी को सलामी दी गई। कार्यक्रम का संचालन स्मीत सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक कार्तिक गर्ग, शोभित भारद्वाज, जावेद खान, अमित राणा, स्माइल लॉरेंस, संगीता मुंगता, भावना, आंचल, रितिका, प्रीति, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें