फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओम शब्द में निहित है ब्रह्मांड का रहस्य’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विकासनगर ब्लॉक के कई संकुलों में योग ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। संकुल के जूनियर हाईस्कूल एनफील्ड ग्रांट में हुई प्रतियोगिता में नौनिहालों को ओम शब्द के वैैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई।
संकुल प्रभारी सरदार हरजिंदर सिंह ने नौनिहालों को बताया कि ओम शब्द में ब्रह्मांड का रहस्य निहित है। इसके उच्चारण से चिकित्सकीय, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक लाभ होते हैं। बताया कि विज्ञान ने भी ओम शब्द के उच्चारण से मिलने वाले लाभ को प्रमाणित किया है। ओम शब्द का उच्चारण श्वसन तंत्र को नियंत्रित करता है। बताया कि ओम के उच्चारण की प्रक्रिया फेफड़े की कोशिकाओं को उत्तेजित करती है, जिससे फेफड़े में श्वास उचित मात्रा में आती जाती रहती है। प्रतियोगिता में अबजोत सिंह प्रथम, सूरज द्वितीय, मोहित तृतीय स्थान पर रहे। सभावाला संकुल की प्रतियोगिता में विक्रांत प्रथम, सादिक द्वितीय, सना तृतीय, धर्मावाला संकुल की प्रतियोगिता में रिहान प्रथम, सानिया द्वितीय, शहबाज तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बाड़वाला संकुल में सचिन प्रथम, संदीप द्वितीय, शिवम तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकुल स्तर पर चयनित छात्र बृहस्पतिवार को जूनियर हाई स्कूल जमनीपुर में संपन्न होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विजयपाल, नरेंद्र सिंह नेगी, नीलम शर्मा, विनोद कुमार, वंदना गुप्ता, आरसी कांडपाल, सुदेश गुप्ता, पूनम शर्मा, बलवीर सिंह, मो. इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें