फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हनोल के पांचवां धाम घोषित होने से खुलेगी विकास की राह'

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

जौनसार बावर के तीर्थ स्थल हनोल महासू मंदिर को पांचवां धाम घोषित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग 28 फरवरी को बाड़वाला से कालसी तक रैली निकालेंगे। रविवार को सनातन धर्म मंदिर साहिया में हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने यह निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि हनोल के पांचवां धाम घोषित होने से क्षेत्र में विकास की राह खुलेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय ग्रामीण मोहन शर्मा ने कहा कि हनोल महासू मंदिर जौनसार बावर सहित देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। कहा कि हनोल के पांचवां धाम घोषित होने से मंदिर के प्रचार प्रसार के साथ ही यहां विकास को भी गति मिलेगी। चार धाम की तर्ज पर हनोल और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। बैठक में देहरादून से कालसी तक रेल लाइन बिछाने की मांग भी उठी। वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन बिछने से ग्रामीणों को अपनी नगदी फसल बाजार पहुंचाने में भी आसानी होगी। साथ ही इससे किसानों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्थानीय युवाओं को सेना में भर्ती के लिए जौनसार बावर, जौनपुर रेजीमेंट का गठन करने, चकराता में लगने वाले वीर शहीद केसरी चंद मेले को राजकीय मेला घोषित करने और गांवों से पलायन रोकने के लिए लघु और कुटीर उद्योगों को स्थापित करने की मांग भी सरकार से की गई। इस दौरान भारत चौहान, कुलदीप चौहान, संतराम, हाकम सिंह, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, गुमान, पूरण सिंह, कुंदन सिंह, सियाराम चौहान, श्याम सिंह राय, दीवान सिंह, संदीप चौहान, नैन सिंह, मायाराम पंवार, परम सिंह बिष्ट, चतर चौहान, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें