ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
एनफील्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को विकासनगर ब्लॉक की विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि, कालसी ब्लॉक की प्रतियोगिता संकुल संसाधन केंद्र कालसी गेट पर संपन्न कराई गई।
एनफील्ड स्कूल में प्रतियोगिता का उद्घाटन उप शिक्षाधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए विज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। कालसी में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उप शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने कहा कि 21वीं सदी में विज्ञान ही विकास की धुरी है। लिहाजा, विज्ञान का दैनिक जीवन में सकारात्मक उपयोग जरूरी है। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के शोधपरक कार्यों में स्थानीय संसाधनों का अधिक उपयोग कर संसाधनों का दोहन समाज के विकास के लिए करने की सलाह दी। विकासनगर की प्रतियोगिता में मोनिका जूहा स्कूल चांदपुर प्रथम, नंदनी जूहा शीशमबाड़ा, फिजा जूहा स्कूल जीवनगढ़ द्वितीय, निशा जूहा स्कूल हरबर्टपुर तृतीय, रवीना जूहा स्कूल चांदपुर चतुर्थ, संदीप जूहा स्कूल बाड़वाला, पिंकी जूहा स्कूल जीवनगढ़, कौशल जूहा स्कूल शीशमबाड़ा संयुक्त तौर पर पांचवें स्थान पर रहे। इस दौरान बीईओ वीपी सिंह, बीआरपी योगेंद्र नेगी, मीनाक्षी, पवन, अनंत सोलंकी मौजूद रहे।
कालसी ब्लॉक की प्रतियोगिता में राबाइंका हरिपुर प्रथम, जूहा स्कूल धोइरा द्वितीय, जूहा स्कूल हरिपुर तीसरे स्थान पर रहा। जबकि, योग ओलंपियाड में राबाइंका हरिपुर प्रथम, जूहा स्कूल हरिपुर द्वितीय, जूहा स्कूल धोइरा तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान बीआरपी डॉ. प्रदीप रावत, संजय सोलंकी, पीतांबर दत्त, कन्हैया लाल, प्रदीप कुमार, कमला, नीमा ममगाईं आदि मौजूद रहे।