फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों में भरे जा रहे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कोतवाली रोड पर सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य करने के बजाय गड्ढों में बड़े-बड़े पत्थर भरे जा रहे हैं। इससे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मार्ग पर तीन बड़े शिक्षण संस्थान भी मौजूद हैं, जिनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं दोपहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। ऐसे में गड्ढों में भरे पत्थर छात्रों के लिए मुसीबत का सबब साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली रोड पर लंबे समय से सुधारीकरण कार्य नहीं होने से पेंटिंग उखड़ चुकी है। जबकि पूरे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कुछ दिन पूर्व ‘अमर उजाला’ ने इस जर्जर मार्ग का समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद मार्ग के सुधारीकरण के नाम पर गड्ढों की मरम्मत करने के बजाय उनमें पत्थर भर दिए गए हैं। गड्ढों में भरे पत्थर इस मार्ग पर आवागमन करने वालों के लिए परेशानी का सबब साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया कि संबंधित विभाग को मार्ग का सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें