फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को मिली लाइब्रेरी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन

सहसपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुधई में अध्ययनरत नौनिहालों के लिए गांव के शाह परिवार ने लाइब्रेरी और क्रीड़ा सामग्री मुहैया कराई है। इससे नौनिहालों को अच्छे साहित्य से रूबरू होने के साथ ही खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में बाल साहित्य के साथ ही बाहरी दुनिया की जानकारी के लिए पत्र पत्रिकाएं भी मुहैया कराई गईं हैं। भौतिक संसाधनों के अभाव से जूझ रहे सरकारी विद्यालयों को इन दिनों सामाजिक सरोकारों के तहत मुहैया कराए जा रहे संसाधन संजीवनी साबित हो रहे हैं। सामाजिक संगठन, औद्योगिक, व्यावसायिक इकाइयां, सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ ही सक्षम नागरिक सरकारी विद्यालयों को संसाधन मुहैया करा रहे हैं। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय दुधई में गांव के ही शाह परिवार ने लाइब्रेरी और क्रीड़ा सामग्री मुहैया कराई। लाइब्रेेरी का उद्घाटन करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकारी पूरण सिंह शाह ने कहा कि अच्छा साहित्य बच्चों में संस्कार पैदा करता है। साथ ही बच्चों को इतिहास की जानकारी होना भी जरूरी है। लिहाजा, प्रत्येक विद्यालय में बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए पर्याप्त साहित्य मुहैया होना चाहिए। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेल की दुनिया में अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मुहैया कराए जाने चाहिए। कहा कि विद्यालय की लाइब्रेरी बच्चों को संस्कारवान बनाने में सहायक होगी। इस दौरान मोहन लाल शाह, सोहन लाल शाह, मनोज कुमार, प्रिंस, मोहित कुमार शाह, पुष्पा शाह, संगीता शाह, शीतल शाह, चंदा शाह, अंजलि शाह, दीपा शाह, भारती शाह, स्वाति, रमन, राज शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें