फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

113 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

विकासनगर के मंडी चौक और सेलाकुई की अटकफार्म तेलपुरा पंचायत पर शुक्रवार को लगाए गए शिविर में 113 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में लोगों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी।
सेलाकुई की अटकफार्म तेलपुरा पंचायत में ग्रामीणों के लगाए गए रक्तदान शिविर में आईएमए ब्लड बैंक के विशेषज्ञों की टीम ने 55 यूनिट रक्त एकत्र किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान ताराचंद ने रक्तदान करने के बाद कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए। बताया कि रक्तदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। रक्त की कमी से बहुत से मरीजों की मौत हो जाती है। कहा कि रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य है। इस दौरान डॉ. संगीता, डॉ. मोहित चावला, संजय रावत, डिकेंद्र बिष्ट, पवन राणा, पवन कुमार, राहुल गुसाईं, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मन्नू राणा, मनोज पंवार, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आर्यन सामाजिक संगठन ने विकासनगर के मंडी चौक पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में महंत इंद्रेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने 58 यूनिट रक्त एकत्र किया। डॉ. प्रतीक ने आम लोगों को रक्तदान के फायदे बताए। बताया कि रक्तदान के समय जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिनों में शरीर में फिर से बन जाता है। रक्तदान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे रक्तदाता के अंदर छुपी सभी बीमारियों के बारे में पता चल जाता है। क्योंकि, रक्तदान करते समय 7 तरह के परीक्षण किए जाते हैं। अगर व्यक्ति को कोई बीमारी है तो उसका भी पता चल जाता है। इस दौरान अरुण रावत, लेखनी सेमवाल, दीपक कुमार, सौरभ उनियाल, नरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें