फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के विकास में समाज की भागीदारी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के विकास में समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के शैक्षणिक स्तर से भी अवगत कराया। साथ ही कमजोर छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षा के तहत अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की जानकारी दी।
प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने लोगों को विद्यालय के संपर्क में रहते हुए प्रत्येक गतिविधि में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। साथ ही गुणवत्ता संबंधी कमियों को भी विद्यालय प्रबंधन के सामने रखा जाना चाहिए। इससे अभिभावक अपने बच्चे के शैक्षणिक स्तर से परिचित रहते हैं और उन्हें परीक्षा की तैयारी कराने में सहूलियत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे के संपूर्ण विकास में परिवार, विद्यालय और समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। परिवार और समाज का दायित्व है कि छात्रों को ऐसे संस्कार दें, जिससे छात्र अनुशासित रहकर विद्यालय की शिक्षा को ग्रहण कर सके। इस दौरान शिक्षक जितेंद्र सिंह बुटोइया, शीला देवी, मीनाक्षी, सोमती देवी, मुद्रिका, कामराज, महिपाल सिंह, बेबी, संगीता खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें