फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन कार्य कर रही बेटियों का आज होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला अपराजिता महाअभियान के तहत किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। अमर उजाला अपराजिता महाअभियान के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बृहस्पतिवार को विकासनगर पालिका सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहीं बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा और पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी ऋचा चौहान, राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहीं प्रिया नेगी, प्रियांशु, सलोनी, सपना चौहान, पूनम नेगी, शिल्पा, निकिता तोमर, सारिका और प्रगति को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की वचनबद्धता को लेकर शपथ पत्र भरे जाएंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, संजय जैन, राजकुमार जैन आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें