फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमिया, थैलेसीमिया की जांच कर सेनेटरी नैपकिन बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कोरोनेशन अस्पताल देहरादून की एक्शन ऑन बर्थ डिफेक्ट प्रोजेक्ट टीम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल मदरसू में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शुक्रवार को आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं में एनीमिया और थैलेसीमिया की जांच की गई। साथ ही छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन बांटे गए।
विज्ञापन

टीम लीडर सुषमा मल्होत्रा ने बताया थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रोग है, जिसके कारण खून की कमी हो जाती है और रोगी को बहुत जल्द थकान होने लगती है। बताया कि छाती में दर्द, नाखून और जीभ पीली पड़ना, हाथ पैर ठंडे होना, सिर दर्द और चक्कर आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। इससे बचने के लिए हरी सब्जियों, ताजे फलों, गुड़, मूंगफली और खजूर का सेवन करना चाहिए। शिविर में छात्राओं को किशोरवस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन और शारीरिक स्वच्छता की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने छात्र, छात्राओं को एनीमिया, थैलेसीमिया बीमारी के लक्षणों के साथ ही गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी ग्रामीणों को भी देने की सलाह दी। इस दौरान राजेश रावत, सूरत पंवार, अशोक काम्बोज, प्रीती तोमर, संतोष कुमार, वैभव पोखरियाल, अरविंद कुमार, मंगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें