फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समर्जेंस मोटर मार्ग के निर्माण पर खड़े किए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया/कालसी
विज्ञापन

विकासखंड कालसी के अंतर्गत समर्जेन्स मोटर मार्ग के तुंगटा बेंड से ग्राम चीला तक निर्माण पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की गुणवत्ता ठीक नहीं है। नव क्रांति संगठन ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

समर्जेन्स मोटर मार्ग में चीला तक करीब चार किमी तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की सुरक्षा दीवारों में अभी से दरारें आने लगी हैं। स्कबर और सड़क की कटिंग भी पूरी नहीं की है। स्थानीय रविंद्र भंडारी, पूर्व प्रधान सेतु दास, श्याम सिंह, दीपक, डोडदास आदि ने कहा कि करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन, अब तक जो काम हुआ है वह संतोषजनक नहीं है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। यदि शिकायत सही मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें