फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति के संरक्षण के लिए पेड़ों और दीवारों पर पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार प्रसार के लिए हरबर्टपुर के वारियर्स गर्ल्स ग्रुप ने अनूठी पहल की है। ग्रुप की सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेड़ों के साथ ही दीवारों पर पेंटिंग कर स्थानीय पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों की जानकारी दे रहीं हैं।
पेड़ों पर धार्मिक स्थलों के चित्र बनाने से पेड़ों की महत्ता को दर्शाया जा रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोग जागरूक हो सकें। ग्रुप की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थानीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को दर्शाती पेंटिंग करने से अन्य प्रांतों के यात्रियों को उत्तराखंड की सुंदरता की जानकारी मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पछवादून और जौनसार-बावर में नैसर्गिक सौंदर्य से लबरेज दर्जनों पर्यटक स्थल पर्यटकों की नजरों से ओझल हैं। इस कारण यहां पर्यटन उद्योग विकसित नहीं हो पा रहा है। ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में आम लोगों को जानकारी देने का बीड़ा वारियर्स गर्ल्स ग्रुप ने उठाया है। ग्रुप से जुड़ी सदस्य इन दिनों देहरादून-पांवटा और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पेंटिंग कर पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार कर रहीं हैं। ग्रुप की सदस्यों ने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता और शालीन संस्कृति ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। अभियान में प्रीती सैनी, रितु सैनी, अनीता सैनी, आइशा, सेहरीन, गुलनवाज, मुस्कान, पायल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें