फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टीएलएम शिक्षण का सर्वोतम माध्यम’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला में चल रहे दस दिवसीय ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण शिविर के तहत बृहस्पतिवार को शैक्षिक नवाचार और टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को शिक्षण के गुर बताए गए। बतौर मुख्य वक्ता खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि टीएलएम शिक्षण का सर्वोत्तम माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहायक सामग्री के प्रयोग से शिक्षण रुचिकर होता है, जिससे नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण करने और शिक्षकों को शिक्षण कार्य करने में सहजता महसूस होती है। टीएलएम और शैक्षिक नवाचार को सिर्फ प्रदर्शनी तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। बल्कि, कक्षा में इन पद्धतियों को लागू कर माहौल बच्चे के अनुरूप बनाया जाना चाहिए। विषयवस्तु को चित्रों और मॉडलों के माध्यम से नौनिहालों के सामने रखा जाना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान नारी सशक्तीकरण, सह शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य आरसी कांडपाल, प्रशिक्षण प्रभारी एलवी सिंह, मास्टर ट्रेनर महिपाल रावत, आरएन मिश्रा, जामिया इस्लामिया जूहा स्कूल डॉक्टरगंज के प्रधानाचार्य मो. इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें