फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कार्यालय की बायोमेट्रिक मशीन बनी शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कार्यालय की बायोमेट्रिक मशीन बनी शोपीस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका कार्यालय में लगी बायोमेट्रिक मशीन एक साल से धूल फांक रही है। जिसका फायदा उठाकर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी घंटो देरी से कार्यालय में पहुंच रहे हैं। इस कारण लोगों को कई बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
कुछ दिन पहले नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पालिका द्वारा संचालित एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य एसपी जोशी को बायोमेट्रिक मशीन के आधार पर कॉलेज में देरी से आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका स्पष्टीकरण दस दिनों देने का समय दिया गया था, लेकिन पालिका अध्यक्ष अपने ही कार्यालय में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की देरी से कार्यालय में आने का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय ने लगी बायोमेट्रिक मशीन एक साल से ख़राब पड़ी है। जिस कारण अधिकारी और कर्मचारी पंजिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। उसी का फायदा उठाकर अधिशासी अधिकारी एमएल शाह स्वयं ही बृहस्पतिवार को सवा ग्यारह बजे कार्यालय में उपस्थित हुए, जबकि कार्यालय खुलने का निर्धारित समय 10 बजे का है।
विज्ञापन

इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि अधिशासी अधिकारी समेत कई कर्मचारियों के कार्यालय में देरी से आने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पालिका कार्यालय में शीघ्र ही नई बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें