फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को कानून बनाए केंद्र सरकार : विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की सेलाकुई में संपन्न हुई बैठक में लोकसभा चुनाव से पूर्व राम मंदिर निर्माण के लिए कानून पारित करने की मांग की गई।
विहिप के नगर मंत्री शेखर बंसल ने कहा कि वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर जीता था। लेकिन, केंद्र में सरकार के गठन के बाद से ही मंदिर निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद भाजपा मंदिर निर्माण के लिए ईमानदारी से प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सिर्फ आस्था का सवाल नहीं है। बल्कि, राम मंदिर भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण पर राजनीति के बजाय ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही विहिप और बजरंग दल के वर्षभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष हर्षदीप गुप्ता, समरसता प्रमुख रमेश ढौंडियाल, नगर मीडिया प्रभारी सुमित तोमर, शंकरपुर खंड प्रमुख सुरेंद्र नेगी, जमनपुर खंड प्रमुख प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें