फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष के नामांकन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर पंचायत पोखरी में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए लक्ष्मी प्रसाद पर निर्वाचन कार्यालय में गलत शपथ पत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे जगदीश प्रसाद ने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन विभाग को नगर पंचायत अध्यक्ष के नामांकन की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद ने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष का नाम नगर पंचायत पोखरी की भूमि पर चिह्नित अतिक्रमणकारियों की सूची में दर्ज है, जबकि यूपी नगर पालिका अधिनियम 1916 के तहत यदि कोई व्यक्ति और परिवारजन नगर पालिका की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करता है, तो वह पालिका क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अवैध माना जाएगा। निर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद की ओर से अतिक्रमण करने के बाद भी नामांकन के दौरान प्रस्तुत शपथ पत्र में इसका कोई उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने शीघ्र मामले में जांच की मांग उठाई। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव रोशन लाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को मामले में शीघ्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इधर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया ने बताया कि मामले में पोखरी के उपजिलाधिकारी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। शीघ्र ही राज्य निर्वाचन आयोग को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें