ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मां वैष्णो देवी मंदिर समिति जौलीग्रांट की ओर से आयोजित प्रथम कीर्तन मंडली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भट्टनगरी की जगदंबा कीर्तन मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान अमित पयाल को स्थान मिला। रविवार को मां वैष्णो देवी मंदिर समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भट्टनगरी की जगदंबा मंडली ने प्रथम, अठूरवाला मौलधार ने द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर राधे कृष्ण मंडली कान्हरवाला रही।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अमित पयाल प्रथम, पूनम रावत द्वितीय और अक्षरा नेगी तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विधायक खजानदास ने कहा कि देश और राज्य की संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित अंतराल पर होने चाहिए। समिति अध्यक्ष सरिता जोशी ने कहा कि संगठन का मकसद संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, समिति सचिव राजेंद्र वर्मा, चमनलाल कौशल, ज्योति चक्रवर्ती, प्रियंका राणा, सभासद ईश्वर रौथाण, मनीष धीमान, बलविंदर सिंह, दीपिका नेगी, नरेंद्र नेगी, विजय शर्मा, संजीव सैनी, सुनील अग्रवाल, नगीना रानी, सुनीता अधिकारी, ललित पंत और अशोक यादव आदि मौजूद रहे।