ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से राफेल डील मामले में दिए गए फैसले का स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोर्ट के फैसले से राहुल गांधी की असलियत सामने आ गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। रविवार को मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता ढालवाला चौक पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मंडल अध्यक्ष राकेेश भट्ट ने कहा कि राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक दम सही है। उन्होंने राहुल गांधी पर देश की सेना का मनोबल तोड़ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया। पुतला दहन करने वालों में नवीन झा, जयप्रकाश कोठारी, धुमन थलवाल, राजेंद्र थलवाल, देवी प्रसाद भट्ट, संदीप पैन्यूली, अनिल भंडारी, जयंती प्रसाद उनियाल, प्रकाश रावत, शोमिता भंडारी, बीना जोशी, राजकुमार जखमोला, शशी भंडारी, शोभा बर्तवाल, विमला डोभाल आदि मौजूद रहे।