श्रीनगर। जीआईसी सुमाड़ी के हिंदी अध्यापक अखिलेश चंद्र चमोला को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चमोला को विक्रम शिला हिंदी विद्यापीठ गांधीनगर के कुलपति व कुलाधिपति की ओर से 22 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर दिया गया है। विद्यापीठ के कुलाधिपति डा. सुमन भाई मानष भूषण ने चमोला के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चमोला भावी पीढ़ी के मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरक भी है। उनके प्रेरक प्रसंगों से भावी पीढ़ी को जहां प्रेरणा मिलती है, वहीं उनमें नैतिक मूल्यों का सृजन भी होता है। चमोला को भारत गौरव सम्मान मिलने पर उन्होंने विद्यपीठ का आभार जताया है। कहा कि वह भावी पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।