श्रीनगर। पूर्व सैैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली में विजय दिवस पर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद युद्ध के प्रत्यक्षदर्शी मनवर सिंह रावत ने सभी पूर्व सैनिकों को युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर दर्शन सिंह भंडारी, जगदीश प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र सिंह गुसांई, चंद्र सिंह रावत, रूद्र सिंह नेगी, विजय प्रसाद भट्ट, भामा देवी, पदमा देवी, रणवीर सिंह व जगमोहन नयाल आदि मौजूद थे।