फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर करने आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। रविवार सुबह ऋषिकेश से नारायणबगड़ के कुलसारी जा रही एक अस्पताल की एंबुलेंस बगोली के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस में सवार दो चिकित्सक और चालक घायल हो गए। घायलों में से एक डॉक्टर और चालक को साथ आ रही दूसरी एंबुलेंस ऋषिकेश भेजा गया, जबकि दूसरे घायल डॉक्टर ने कुलसारी जाकर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

सतलुज जलविद्युत परियोजना के गजेंद्र कंडारी ने बताया कि रविवार को कुलसारी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में रोगियों के इलाज के लिए ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम आ रही थी, तभी बगोली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सवार चिकित्सक डा. अजय बहुगुणा, डा. तरुण गांधी और चालक घायल हो गए। साथ चल रही दूसरी एंबुलेंस से घायल हुए डा. अजय बहुगुणा और चालक को उपचार के लिए ऋषिकेश ले जाया गया। जबकि मामूली रूप से चोटिल डा. तरुण गांधी ने कुलसारी पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गजेंद्र कंडारी ने बताया कि शिविर में फिजीशियन डा. एसएन वशिष्ठ, महिला रोग विशेषज्ञ डा. किंजल, सहित अन्य चिकित्सकों ने 280 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें