फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद सुचारु हुआ मलारी हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सातवें दिन बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। हाईवे पर आवाजाही शुरू होने से ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों ने राहत की सांस ली है। दस दिसंबर को सलधार में चट्टान का एक हिस्सा टूटने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। तब से बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मजदूर जेसीबी मशीनों की मदद से हाईवे को खोलने में जुटे थे। शनिवार रात को करीब दस बजे हाईवे से मलबा पूरी तरह से हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु की गई। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें