फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु फिल्म धुआं का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। अक्षत नाट्य संस्था की ओर से रविवार को नगर में लघु फिल्म धुआं का विमोचन हुआ। फिल्म महिला हिंसा पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि शराब के नशे में चूर एक व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी को प्रताड़ित करता रहता है। जब वह अपने एक मित्र के साथ देर रात तक शराब पीता रहता है और उसकी पत्नी तबियत बिगड़ने के कारण रसोई में ही दम तोड़ देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका दीपा नेगी, हरीश भारती, मोहित कोठियाल ने निभाई है, जबकि राखी बिष्ट ने बाल कलाकार की भूमिका निभाई है। फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी और अक्षत नाट्य संस्था के संस्थापक विजय वशिष्ठ ने किया है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, क्रांति भट्ट, कैलाश भट्ट, ओम प्रकाश नेगी, जयदीप झिंक्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें