फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ग्राम सभा तोली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में अंडर-14 बालक बालिका खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। खेल महाकुंभ का विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान अंडर-14 बालक बालिका वर्ग में कबड्डी व खो खो प्रतियोगिता की गई। व्यक्तिगत स्पर्धा के बालक बालिका वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम सभा तोली ने प्रथम और मराल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में ग्राम सभा तोली प्रथम और ग्राम मराल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो बालक वर्ग में ग्राम सभा किरमोला प्रथम और ग्राम तोली द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो बालिका वर्ग में ग्राम मराल प्रथम और ग्राम तोली द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक बालक व्यक्तिगत स्पर्धा में दीपक ने प्रथम और चेतन द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका में ज्योति प्रथम और सोनाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा के बालक वर्ग लंबी कूद में कुलदीप ने प्रथम और राहुल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने प्रथम और नेहा द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राहुल ने पहला और नरेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग मेें मीनाक्षी प्रथम और प्रिंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंशु ने प्रथम और आशुतोष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रुपाली ने प्रथम और प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस दौरान आशीष उनियाल, धर्मप्रसाद नौटियाल, संतोषी बिष्ट, एमएल जोशी, कुंवर सिंह राणा, नवीन राणा, उमेद भंडारी, विरेंद्र तनवार, संतोष राय, महिपाल लिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें