पीपलकोटी। 20 दिसंबर से होने वाले सात दिवसीय बंड मेले के आयोजन के लिए शनिवार को बंड विकास संगठन ने मेला स्थल पर हनुमान ध्वज स्थापित किया। इस दौरान मेले को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा हुई। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने कहा कि मेले के सफल संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, सुनील कोठियाल, बंड समिति के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, गजेंद्र राणा, हरीश पुरोहित, रोबिन पंवार, शैलेंद्र नेगी, आचार्य कुशलानंद सती और लीला वैष्णव आदि मौजूद थे।