कीर्तिनगर। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा के अपने पैतृक गांव थापली ढुण्डसिर पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उनके स्वागत में क्षेत्रीय जनता ने प्राथमिक विद्यालय धारी में सम्मान समारोह आयोजित कर उनसे क्षेत्र के विकास में सहयोग करने को कहा। दूसरी ओर नगर पंचायत कीर्तिनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाशी जाखी व सभासद विकास दुमागा, जगदंबा कुमांई, दीपा देवी व अजय रावत ने नगर पंचायत सभागार में मेयर का स्वागत किया। इस मौके पर गामा ने कहा कि वह नगर पंचायत के विकास में हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान जयसिंह कठैत, नरेंद्र कुंवर, सुरेंद्र कंडारी, परवेंद्र पंवार, आशा पैंयूली, संजीव चौहान, प्रकाश उनियाल व प्रवीन रौथाण आदि मौजूद थे।