फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ में विकासनगर की काजल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में आयोजित प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विकासनगर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में विकासनगर की काजल चौहान ने बाजी मारी। जबकि सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय जीवनगढ़ की निधिका अव्वल रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत सोलंकी ने किया।
प्रतियोगिता की दो सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बाड़वाला की काजल दूसरे और जीवनगढ़ की बुसरा तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि, सौ मीटर दौड़ में धर्मावाला की नितिका दूसरे और हरबर्टपुर की पलक तीसरे स्थान पर रहीं। पचास मीटर दौड़ में धर्मावाला की नितिका प्रथम, विकासनगर की काजल दूसरे और जीवनगढ़ की बुसरा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में जीवनगढ़ की रक्षा राणा पहले, बाड़वाला की हिमानी दूसरे और इसी स्कूल की आशा तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में विकासनगर के रोहित चौहान पहले एवं अनुज दूसरे और जीवनगढ़ के विपिन तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में धर्मावाला के शिवम प्रथम, जीवनगढ़ के अंकित दूसरे और विकासनगर के अनुज तीसरे स्थान पर रहे। पचास मीटर दौड़ में विकासनगर के रोहित पहले, जीवनगढ़ के नवीन वर्मा दूसरे और रुद्रपुर के अंशुल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में धर्मावाला के अभय पहले, विकासनगर के रोहित दूसरे और धर्मावाला के शिवम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश नौटियाल, महामंत्री कुशलमणि, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर तोमर, मंत्री नरेश नौटियाल, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक रणवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सुलेख में जूनियर हाईस्कूल जीवनगढ़ अव्वल
प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में हिंदी सुलेख और लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हिंदी सुलेेख में जूनियर हाईस्कूल जीवनगढ़ प्रथम रहा। प्रतियोगिता में लोक नृत्य में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद, अनंत सोलंकी, सुरेश नौटियाल, संतराम, बीरबल सिंह, रामनारायण रतूड़ी, सूरज, अंजू जैन, पूनम नौटियाल, सुबोधनी जोशी, जहूर सिद्दकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें