श्रीनगर। शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के चलते शहर के अधिकांश निजी विद्यालय भी बंद रहे।
शुक्रवार को यूटीईटी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी एमएल आर्य ने बताया कि यूटीईटी प्रथम के लिए 1359 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1259 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 100 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यूटीईटी द्वितीय के लिए शहर के चारों परीक्षा केंद्रों पर 1592 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1470 ने परीक्षा दी। 122 अनुपस्थित रहे। शहर में संचालित हो रहे निजी स्कूलों के अधिकांश शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हुए, जिससे अधिकांश निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहे।