फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ट मॉडल प्रतियोगिता में एमएस प्रथम सेमेस्टर के पंकज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। चार्ट मॉडल प्रतियोगिता में एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र पंकज ने प्रथम और अजय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि क्विज प्रतियोगिता में एमए प्रथम सेमेस्टर की शशि ने पहला और रीता ने दूसरा स्थान हासिल की।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में बोलने वाले बीए पंचम सेमेस्टर की मेघा ने प्रथम और एमए प्रथम सेमेस्टर की शशि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी प्रतियोगिता के विपक्ष में बोलने वाले बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र गणेश नेगी प्रथम और रंजना द्वितीय रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. कविता पाठक ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अनेकों महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होने का अवसर मिलता है। इस मौके पर डा. दिशा शर्मा, प्रियंका नेगी, वंदना खाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें