फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी ठप रही मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। नीती घाटी में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मजदूरों को हाईवे को सुचारु करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। हाईवे अवरुद्ध होने से तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी ठप है। बीते सोमवार को सलधार गांव के पास चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गए थे, लेकिन तब से क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका है। बीआरओ के मेजर अमित चतुर्वेदी का कहना है कि मलबा और पत्थरों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन और मजदूर लगाए गए हैं। बारिश के कारण हाईवे को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें