फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ और लंबीकूद में प्रियंका बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गैरसैैण। गैरसैंण के खेल मैदान में आयोजित प्राथमिक स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में मालई सकुंल का दबदबा रहा। मालई संकुल के प्राथमिक विद्यालय चौरासैंण के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रियंका ने 200, 400 मीटर लंबी दौड़ और लंबीकूद में पहला स्थान हासिल करते हुए चैंपियन बनी।
विज्ञापन

खेल मैदान में आयोजित बालक वर्ग की 50,100, 200 और 400 मीटर दौड़ में मालई संकुल ने बाजी मारी। लंबीकूद बालक वर्ग में मालई संकुल के चौरासैंण स्कूल के अशोक ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी बालक वर्ग में मालई संकुल प्रथम और बालिका वर्ग की कबड्डी में गैरसैंण संकुल प्रथम रहा। खोखो बालक और बालिका वर्ग में गैरसैंण संकुल ने बाजी मारी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी एसआर आर्य ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। खेलों के संचालन में मुकेश नेगी, मोहन रावत, बबली सैंजवाल, भागवत कोठियाल आदि शामिल थे।
दूसरी ओर, न्याय पंचायत स्तर पर हो रहे अंडर-14 में बालक बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया है। राइंका खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 400 और 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में पज्याणा के बीरेंद्र सिंह व बालिका वर्ग में मरोड़ा की ज्योति ने बाजी मारी। गोला फेंक बालक वर्ग में गडोली के हरीश लाल और बालिका वर्ग में सलियाणा की रीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में कोलियाणा व बालिका वर्ग में सलियाणा की टीम ने बाजी मारी। इस अवसर पर केएस कठैत, महेश आर्य, बीएम हिन्दवाल, हरीश शाह, भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें