नारायणबगड़। जीआईसी नारायणबगड़ के तीन छात्रों हिमांशु सती, मोहित नेगी और विवेक राज का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में होने पर शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी आरएल रोधियाल ने कहा कि राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों के चयन से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस नेगी ने कहा कि 18 दिसंबर को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के चयनित छात्र जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर कलम सिंह नेगी, अनूप कुमार चौहान, प्रकाश सती, देवेंद्र सिंह नेगी, इंदू बैंजवाल आदि मौजूद थे।