गैरसैंण। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुुुुभारंभ बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में हुआ। कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, परियोजना के सोहन लाल और नोडल अधिकारी राकेश सजवाण ने समूह से जुड़ी महिलाओं को साप्ताहिक बैठक, साप्ताहिक ऋण देना, साप्ताहिक बचत व अभिलेखों का लेखा जोखा रखने के बारे में बताया। प्रशिक्षण में अमरेंद्र कुमार, रंजू, नंदी, पार्वती, उमा, कमला आदि शामिल थे।